जांजगीर चाँपा

कोरोना वेक्सीन का दूसरा डोज लगने के बाद कलेक्टर हुए पॉजिटिव…ट्वीट कर दी जानकारी, पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – गौरतलब है कि कलेक्टर यशवंत कुमार को कोरोना वेक्सीन के 2 डोज लग चुके है। कलेक्टर यशवंत कुमार ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर के माध्यम से आम जनता को दी है उन्होंने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है। कलेक्टर को वैक्सीन का दूसरा दोज लगने के बावजूद पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वैक्सीनेशन का दौर लगातार जारी है और ऐसे में कलेक्टर यशवंत कुमार का पॉजिटिव आना वैक्सीनेशन के लिए एक नेगेटिव खबर साबित हो सकता है।

error: Content is protected !!