पचपेड़ी

होटल की आड़ में बेंच रहा था अवैध देशी और महुआ शराब…मल्हार और पचपेड़ी पुलिस छापेमारी कर पकड़ा आरोपी को, कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब जब्त

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम बेखौफ होकर अवैध शराब बेची जा रही है, लगातार पुलिस ऐसे आरोपियों की धर पकड़ कर रही है। इसी क्रम में एक बार फिर मल्हार चौकी पुलिस और पचपेड़ी पुलिस की टीम ने एक होटल की आड़ में शराब बेचने वाले को पकड़ा है जिसके कब्जे से कच्ची शराब 84 लीटर और 100 नग देशी प्लेन शराब 18 लीटर, 5 पाव गोवा शराब कुल 102.9 लीटर कीमती 35850 रुपए और बिक्री रकम 8200 रूपये को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब एवं नशे के खिलाफ कार्यवाही हेतु थाना पचपेड़ी एवं सहायता केंद्र मल्हार से टीम तैयार कर 13.09.24 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मानिकचौरी में आरोपी जोगी नायक पिता अर्जुन नायक जो अपने होटल की आड़ में अवैध रूप से देशी, महुआ शराब बिक्री करते और कब्जे में भारी मात्रा में देशी एवं महुआ शराब रखे पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है । इस कार्यवाही में एसआई भावेश शेंडे, एएसआई शिव साहू,प्रआर लक्षमण सिंह, आर कन्हैया मरावी एवम सहायता केंद्र मल्हार के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...