मस्तूरी

झोलाझाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही एक आदमी की मौत….परिजनों ने थाने में की शिकायत

उदय सिंह

मस्तूरी –बंगाली डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के सांदीपनी स्कूल में कार्यरत देउरगांव जिला दुर्ग निवासी मुरली यादव पिता सालिक राम यादव की आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया,

इससे पहले मृतक को कमर में दर्द होने की शिकायत आई थी, जिस पर उसे पास ही प्रितेश कुमार मंडल बंगाली डॉक्टर के पास ले जाया गया जहाँ उसे एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी तबियत और बिगड़ गई,

जिसे बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी लाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौप दिया है,

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। फ़िलहाल इस मामले को झोलाझाप डॉक्टर के इलाज से मौत होने का आरोप परिजन लगा रहे है।

वही झोलाछाप डॉक्टर मौके से फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज