VIDEO:रेल दुर्घटना :- दो मालगाड़ियों में आमने सामने टक्कर… इंजन में लगी आग, 1 लोको पायलट की मौत, कटनी रूट में रेल यातायात प्रभावित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें बिलासपुर रेल मंडल में बुधवार को शहडोल सेक्शन के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल ओवरशूट होने की वजह से दो मालगाड़ी के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसके बाद डिब्बे पटरी से उतर गए, और इंजन में आग लग गई,वही इस भीषण हादसे में एक लोको पायलट की मौत हो गई है।

तो वही 3-4 लोगों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर रेल मंडल के अधिकारी-कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं और स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। यह घटना बुधवार सुबह करीब 7.15 बजे की है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही, ये जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।

फिलहाल रेल यातायात बाधित है, जिसके कारण कटनी और बिलासपुर की ओर से आने-जाने वाली यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों को रोका गया है। बचाव कार्य चल रहा है, जल्द ही आवागमन दोबारा शुरू किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार