बिलासपुर

शिक्षा विभाग भर्ती :- बिलासपुर जिले में 144 पदों पर भर्ती के लिए निकली वेकेंसी….व्याख्याता,  शिक्षक, सहायक शिक्षक, कम्प्यूटर , व्यायाम शिक्षक एवं ग्रंथपाल के लिए कर सकते है आवेदन

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छ.ग. शासन द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय से निर्देश प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्तिया की जा रही है । शासन की मंशा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग छ.ग. द्वारा सत्र 2023-24 में बिलासपुर जिले में 06 नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में स्वीकृत पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रारंभ की गई है । स्वीकृत अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संवर्ग के 24 पदों का सृजन किया गया है । इस प्रकार 06 विद्यालयों हेतु कुल 144 पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है । इसके अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में व्याख्याता के 10 शिक्षक 04 , सहायक शिक्षक के 05 सहायक शिक्षक विज्ञान ( प्रयोगशाला ) के 02 पदों सहित कम्प्यूटर , व्यायाम शिक्षक एवं ग्रंथपाल के एक – एक पद स्वीकृत किए गए है । संविदा भर्ती हेतु जिले के वेबसाइट पोर्टल bilaspur.gov.in में जाकर विज्ञापन का विस्तृत प्रारूप देख सकते है । इन पदों हेतु पदवार लिंक जारी किए गए है । जिसमें जाकर आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है । ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे ।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23/02/2023 समय रात्रि 11:59 बजे तक अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा । विज्ञापन का प्रारूप कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर एवं संबंधित विद्यालयों के सूचना पटल पर भी अवलोकन किया जा सकता है । जिला शिक्षा अधिकारी डी . के . कौशिक ने विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी कि नवीन आत्मानंद विद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन के द्वारा सीधी संविदा भर्ती की जा रही है । आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क एवं पारदर्शी है । संविदा भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन के साथ ही जारी की गई है , तथा दिनांक 16 जून 2023 से पूर्व सभी विज्ञापित विद्यालयों में संविदा भर्ती की कार्यवाही पूर्ण कर ली जावेगी । जिससे सत्रारंभ से ही बच्चों को गुणवत्ता मूलक शिक्षा प्रदाय की जा सकेगी ।

1- व्याख्याता पद में संविदा नियुक्ति 2023-24 हेतु आवेदन लिंक https://forms.gle/HGdECZDsJeY1XvrW8

2- शिक्षक पद में संविदा नियुक्ति 2023-24 हेतु आवेदन लिंक https://forms.gle/SiFVzRyL7JXECXMC6 LTE1.1 LTE2 1

3- सहा . शिक्षक पद में संविदा नियुक्ति 2023-24 हेतु आवेदन लिंक https://forms.gle/TYUafSZySNoWvAk8

4- ग्रंथपाल , कंप्यूटर शिक्षक , व्यायाम शि . , सहा.शि. विज्ञान ( प्रयोगशाला ) पद में संविदा नियुक्ति 2023-24 हेतु आवेदन लिंक

https://forms.gle / Ed3c94mZawPBiy2RA

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...