कोटा

कोटा : रेलवे लाइन पार कर रहे तेंदुआ की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत वन विभाग की टीम जुटी जाँच में

प्रेम सोमवंशी

कोटा – विकास खण्ड के ग्राम खोंगसरा के आगे ग्राम तुलुफ़ में कल रात रेलवे लाइन पार करते समय एक तेंदुआ ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसका शरीर दो भागो मे बट गया और उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। आज सुबह वन विभाग के कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंचने के साथ ही इस पूरे मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को भी दी। जानकारी के अनुसार घटनास्थल वन विकास निगम के क्षेत्र में आता है और इसके बाद से अचानकमार टाइगर रिजर्व का कोर जोन शुरू होता है।

वन विभाग के एसडीओ ललित कुमार दुबे ने बताया कि यह काफी दुखद घटना है घटनास्थल वन विकास निगम के क्षेत्र में आता है। इसलिए वन विकास निगम के अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है साथ ही हमारा स्टाफ भी घटनास्थल पर मौजूद है तथा पंचनामा कार्यवाही हो रही है। पीएम होने के बाद तेंदुए का नियमानुसार दाह संस्कार किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन