बिलासपुर

नाबालिग को बहला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार… कब्जे से किशोरी बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर किशोरी को अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के साथ किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली किशोरी की जान पहचान पूर्व में ग्रीन सिटी सत्यम हाउस मध्य प्रदेश निवासी भावेश डुसिया के साथ हुई थी बातचीत के दौरान युवक ने किशोरी को अपने झांसे में ले लिया इस बीच 16 नवंबर को आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी करने झांसा देते हुए अपने घर ले गया था इधर किशोरी के अचानक गायब हो जाने के बाद से ही परिजनों की हालत खराब थी काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कुछ पता नहीं चलने की स्थिति में परिजनों ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की इस बीच पुलिस को पता चला कि युवती भावेश डुसिया के साथ मध्य प्रदेश स्थित उसके घर में है जहां पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी इस दौरान आरोपी के घर से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है, वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने तलब किया पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है इधर मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार