पचपेड़ी

ग्रामीण क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों का आतंक जारी,, आग के चपेट में आने से मवेशी की हुई मौत,,पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला…

उदय सिंह

मस्तूरी/पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत असामाजिक तत्वों का आतंक इन दिनों सर चढ़कर बोल रहा है। इसे स्थानीय पुलिस की नाकामी कहे या फिर असामाजिक तत्वों के बुलंद हौसले, दोनों ही सूरत पर क्षेत्र के ग्रामीण ही परेशान हो रहे हैं एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। जहां कुछ असामजिक तत्वों ने ग्राम शिव टिकारी के पैरे के ढेर को आग लगा दी।

जिसके जद में आकर एक मवेशी की मौत हो गई। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने पचपेड़ी थाने में दर्ज कराई है। जहा ग्राम शिव टिकारी निवासी राम साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात कुछ असामजिक तत्वों ने उनके घर के सामने रखे पैरे के ढेर को आग के हवाले कर दिया। जब आग बढ़ी तो आंगन गई प्रार्थी की बहु ने उसकी सूचना प्रार्थी को दी। जहा मौके पर पहुंच राम साहू के घर वालो ने आग पर काबू पाया। लेकिन इसी बीच वहा मौजूद गांव के साढ़ आग के चपेट में आ गया। जिससे रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

इधर इस मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पुरे मामले में यह बात तो साफ है की क्षेत्र में अब स्थानी पुलिस का भय असामाजिक तत्व के बीच नहीं रह गया है, तभी तो वह बेखौफ होकर क्षेत्र में दहशतगर्दी का माहौल व्याप्त कर रहे हैं उक्त मामले में भी उनके इस कारनामे से एक मवेशी की जान चली गई है वह तो किस्मत अच्छी थी कि आग की चपेट में कोई इंसान नहीं आया है अन्यथा वहां की स्थिति और भी भयावह होती।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन