मस्तूरी

मस्तूरी: मौत बनकर पहुंची माजदा ट्रक,, टिकारी और बकरकुदा में दो बाइक सवारों को रौंदा,, मौके पर दो की हुई मौत,एक गंभीर बिलासपुर रिफर

उदय सिंह

मस्तूरी – शुक्रवार देर शाम मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। जहां एक माजदा ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा दिया।

जिसके चपेट में आने से दो बाइक सवारों ने अपनी जान गवाई है। वही एक युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम 7 बजे के आसपास बिलासपुर मस्तूरी की ओर से माजदा क्र CG 10 C 6462 बड़ी ही तेज रफ्तार से मल्हार की ओर जा रही थी। जिसका ड्राइवर ने गाड़ी को लापरवाही पूर्व चलाते हुए, ग्राम टिकारी के पास पहुंचा ही था। की गाड़ी से उसका नियंत्रण छूट गया।

जहां उसने मल्हार तरफ से आ रही बाइक क्र.CG 10 AY 1025 को सामने से ठोकर मार दिया। जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। जहां माजदा चालक ने गाड़ी रोकने के बजाए वहां से और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गया।

जहां कुछ दूर आगे पहुंचकर ग्राम बकरकुदा के पास एक अन्य बाइक क्र CG 10 ED 7423 सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया और 10 मीटर तक बाइक सवारों को घसीटते हुए ले गया जिससे बाइक चला रहे युवक की भी घटनास्थल में मौत हो गई।

वही पीछे बैठे एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास चल रहे राहगीरों ने 108 की मदद से मस्तूरी स्वाथ्य केंद्र भिजवाया। जिसे डॉक्टरों ने मरीज के गंभीर अवस्था को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया है।

इधर घटना को अंजाम देने के बाद माजदा चालक दुर्घटनाकारित माजदा को बकरकुदा के पास छोड़ मौके से फरार हो गया है। वही मस्तूरी पुलिस घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची। वही पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर...