रतनपुर

रतनपुर दुष्कर्म पीड़िता को केस वापस नही लेने पर जान से मारने की मिली थी धमकी….जांच में मिली सच्चाई, दर्ज की गई एफआईआर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – दुष्कर्म पीड़िता और उसकी माँ को केस वापस लेने धमकी मिली थी, जिसकी शिकायत भी पीड़िता ने थाने में की बावजूद इसके उसकी एफआईआर दर्ज नही की गई थी, मामले में अब पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर आरोपी युवक के पिता और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ़ धमकी देने का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। गौरतलब है कि प्रकरण क्रमांक 150/23 में 376 ,323 आईपीसी 4, 6 पॉक्सो एक्ट में आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है मामले में चालान पेश हो गया है, इस मामले में पीड़िता और उसकी मां को आरोपी के पिता फैज तथा अन्य परिजन द्वारा धमकाया जा रहा कि रेप का केस वापस ले लो बदले में 5 लाख रुपए ले लो अन्यथा जान से मार दिया जाएगा, इस संबंध में पीड़िता द्वारा रतनपुर थाने में शिकायत की गई है सबूत के साथ कॉल रिकॉर्डिंग्स भी उपलब्ध कराई गई है , उक्त तथ्य को भी एएसपी के नेतृत्व की जॉच टीम ने अपनी रिर्पोट में शामिल किया था, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एफआईआर करने के निर्देश दिए, पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपीयों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 506 (b),214 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,