बिलासपुर

स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सिम्स चौक स्थित बिलासा ब्लड बैंक में आयोजित इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। बारिश के मौसम में भी युवाओ ने जमकर रक्तदान शिविर में पहुंच अपना योगदान दिया। यही नहीं शिविर में महिलाओं और युवतियों ने भी भरपूर सहभागिता निभाई और रक्तदान किया गया।

इस दौरान जज़्बा के संयोजक संजय मतलानी ने बताया की उनकी संस्था ने लगभग 80 से ज़्यादा थैलेसीमिया सिकलसेल पीड़ित बच्चों को गोद ले कर उनके ब्लड की ज़िम्मेदारी उठा रखी है जिन्हे हर महीने तक़रीबन 100 बोतलों की आवश्यकता होती है,जो वे ब्लड बैंको से अपने माध्यम से निशुल्क उपलब्ध करवाते हैँ
। वही समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। जिसमें अंचल के लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है।

मालूम हो हर साल स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान जज्बा की टीम रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। जिसमें देश भक्ति से ओत प्रोत युवा भी रक्तदान कर मानव सेवा कर लोगो को रक्तदान के लिए जागरूक कर सभी के लिए प्रेरणा प्रदान करते है। इधर इस शिविर को सफल बनने में शंकर सिंह राठौर, राहुल देव कश्यप, नितीश सांडे, विजय पोपटानी, अर्पिता दुबे, सूरज दास मानिकपुरी, गगन जगदीश उइके, आकाश यादव, आशीष बंजारे, वंश भगतानी, महेंद्र पात्रे का विशेष योगदान रहा। शिविर में रक्तदाताओं के लिए स्वल्पाहार, प्रशंसा पत्र, ब्लड वापसी कार्ड व अन्य उपहार रखे गए थे।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...