रतनपुर

खूंटाघाट जलाशय से निस्तारी के लिए छोड़ा गया पानी, गर्मी के बढ़ते ही क्षेत्रवासियों की बढ़ रही थी चिंता

जुगनू तंबोली


रतनपुर – संजय गांधी जलाशय यानी खूंटाघाट बांध से बिलासपुर जिले के सीपत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्रों के सवा दो सौ से अधिक गांवों के सैकड़ों किसान और ग्रामीण सिंचाई के साथ ही तालाबो के माध्यम निस्तारी के लिए पानी का इस्तेमाल करते है।

लगातार कुछ दिनों से मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बाँधी समेत सीपत मस्तूरी क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा सूखे तालाबो में पानी की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों के पानी की मांग को देखते हुए गुरुवार को खूंटाघाट डेम के बड़ी नहर के गेट को खोला गया।

खूंटाघाट नहर से पानी छोड़ने पहुचे जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने बताया कि सीपत क्षेत्र के जोंधरा, सोन, लोहर्षि सहित सभी गांवों के तालाबों को निस्तारी के लिए भरने खूंटाघाट के नहर से पानी छोड़ा गया है।

इस दौरान सभापति अंकित गौरहा, जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि यहाँ उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों से निवेदन किया है कि नहर के पानी को जरूरत के हिसाब से उपयोग करे, पानी को वेस्टेज बहने से रोके।

error: Content is protected !!
Letest
पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग...