अवर्गीकृत

बिलासपुर में ताम्रध्वज साहू ने किया ध्वजारोहण , सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल प्रथम स्थान पर

डेस्क

बिलासपुर जिले में 15 अगस्त को आजादी का 73वां वर्षगांठ हर्षोंल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में गृह, जेल, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, धार्मिक न्यास एंव धर्मस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण पष्चात श्री साहू नेे संयुक्त परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंनेे स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। शांति के प्रतीक कबूतर और रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाए गए। संयुक्त परेड निरीक्षण के दौरान मुख्य अतिथि के साथ जिला कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल भी थे। समारोह में पुलिस जवानों द्वारा तीन बार हर्ष फायर के पश्चात् बैण्ड पर राष्ट्रीय गान का धुन बजाया गया और राष्ट्रपति के जय के नारे लगाये गये। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक धनेन्द्र धु्रव और उप कमांडर श्री सोनू वर्मा के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल द्वितीय बटालियन सकरी, जिला पुलिस बल (पुरूष), जिला पुलिस बल (महिला), जिला होमगार्ड पुरूष एवं महिला, एन.सी.सी. सीनियर बालक एवं बालिका, एन.सी.सी. जूनियर बालक, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट एवं गाइड्स ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला सरकंडा की छात्राओं द्वारा भारत के गुजरात प्रदेष की संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य के साथ-साथ ड्रीम इंडिया उच्चतर माध्यमिक शाला उसलापुर और सेंट पलोटी हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्तिपूर्ण गीत एवं नृत्यों के माध्यम से शमा बांधा।

15 स्कूलों के बच्चों ने सामूहिक रूप से मास पीटी का प्रदर्षन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम पुरस्कार महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर और द्वितीय पुरस्कार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा बिलासपुर को मिला। इसी तरह मार्चपास्ट में सीनियर वर्ग में प्रथम एनसीसी सीनियर डिविजन बालिका और द्वितीय जिला पुलिस बल पुरूष के दल रहे। मार्चपास्ट जूनियर वर्ग में प्रथम एनसीसी जूनियर डिवीजन बालक और द्वितीय राष्ट्रीय सेवा योजना का दल रहा।


समारोह के मुख्य अतिथि श्री साहू द्वारा परम्परानुसार जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सर्वश्री नन्दुराम भांगे, दयाराम कलवानी को शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही नक्सली हिंसा में शहीद 24 जवानों के परिजनों को एवं शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक शैलेष पांण्डेय, महापौर किशोर राय, संभागायुक्त बी.एल.बंजारे, पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता, कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...