अवर्गीकृत

रेलवे के बड़े टिकट चेकिंग अभियान में 127 मामले पकड़ में आए

डेस्क

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सैय्यद निशात अली के नेतृत्व में बिलासपुर-रायगढ़ सेक्शन में टिकट चेकिग अभियान चलाकर 127 मामलों से 51 हजार से अधिक बतौर भाड़ा व् जुर्माना के वसूले गये।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अपने टिकटधारी यात्रियों की सुविधा के लिए जोनल एवं मंडल स्तर पर स्टेशनों, विभिन्न रेल खण्डों एवं ट्रेनों पर संघन टिकट चेकिंग अभियान चलाकर अवांछित भीड़ एवं बिना टिकट के यात्रा कर रहे एवं बिना टिकट एवं प्रर्याप्य टिकट के तथा बिना बुक किये गए सामानों आदि पर से भाड़ा व् जुर्माना लगाया गया ताकि वास्तविक टिकट धारी यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। जिसके लिए रेलवे द्वारा समय समय पर विभिन्न मीडिया के द्वारा पीए मशीन से घोषणा करवाकर सही टिकट लेकर ही रेल सफ़र करने को प्रेरित करने का कार्य करती रहती है। इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के दिशा निर्देश एवं नेतृत्व में बिलासपुर-रायगढ़ सेक्शन में टिकट चेकिग अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 127 मामलों से 51 हजार 80 रूपये प्राप्त किये गये। इस अभियान में बिना टिकट के 20 मामले पकडे गए जिनसे बतौर भाड़ा व् जुर्माना के 12210 रूपये वसूले गए एवं अनियमित टिकट के 79 मामले पकडे गए जिनसे 36250 रूपये वसूले गए। इस प्रकार बिना बुक किये गये लगेज के 28 मामलो से 2620 रूपये वसूले गये। इस अभियान में कुल 127 मामलों से 51 हजार अधिक बतौर भाड़ा व् जुर्माना के वसूले गये।इस टिकट चेकिग अभियान के दौरान प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सैय्यद निशात अली, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मुख्यालय अविनाश कुमार आनंद एवं अनुपम दत्ता तथा मुख्य टिकट निरीक्षक डी वी के मूर्ति, 5 टिकट चेकिग स्टाफ मौजुद थे । ऐसे टिकट चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगें ।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी