छत्तीसगढ़

रहस्यमय ढंग से गायब हुई मुंगेली की दो छात्राएं, परिजनों ने चार दिन बाद पुलिस से की शिकायत

आकाश

घर से हॉस्टल जाने निकली दो किशोरी रहस्यमई ढंग से गायब हो गई है । अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं का पुलिस अब तक कोई पता नहीं लगा पाई है। ईशा घोसले और रश्मि कोसले नाम की यह दोनों छात्रा कोदवा बानी निपनिया गांव की रहने वाली है जो जरहागांव स्थित ब्रुक्स पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। पिछले दिनों छुट्टियों में दोनों घर आई हुई थी और 13 सितंबर को छुट्टी समाप्त होने पर उनके परिजनों ने इन्हें गीधा नाला क्षेत्र से बस में बिठाकर हॉस्टल रवाना किया था लेकिन पता चला कि दोनों छात्रा हॉस्टल पहुंची ही नहीं और कहीं गायब हो गई है। रश्मि कोसले की उम्र 14 और ईशा घोसले की उम्र 11 वर्ष है। दोनों छात्राओं के गायब होने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन जब दोनों का कुछ पता नहीं चला तो फिर इसकी शिकायत मंगलवार को सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। कोतवाली कोतवाली पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों नाबालिग छात्राओं की तलाश करने की बात कही जा रही है। मामले में 5 दिन बीत चुके हैं और पुलिस अब तक कुछ भी सुराग नहीं लगा पाई है ।

पुलिस को यह भी नहीं पता की छात्राएं हॉस्टल पहुंची भी थी या नहीं। हालांकि पुलिस यह तर्क दे रही है कि परिजनों ने मामले की शिकायत मंगलवार को ही दर्ज कराई है इसलिए अब पुलिस आगे जांच करेगी वही मामलों में मामले में परिजनों की भूमिका भी संदिग्ध है छात्राएं 13 सितंबर से गायब है और उन्होंने चार दिन बाद पुलिस में शिकायत करना जरूरी समझा। दोनों छात्राएं अपनी मर्जी से गायब हुई है, उनका अपहरण हुआ है या मामला ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा है, यह पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो पाएगी लेकिन तभी जब पुलिस ईमानदारी से जांच करें। वैसे भी पिछले कुछ दिनों से कोतवाली पुलिस के ग्रह नक्षत्र अच्छे नहीं चल रहे । अगर इस मामले में भी जल्दी पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंची तो फिर इसमें भी राजनीति मुमकिन है क्योंकि लापता दोनों किशोरी अनुसूचित जाति वर्ग की है और क्षेत्र में इसी वर्ग का दबदबा है जिनके द्वारा पुलिस के खिलाफ आंदोलन भी किया जा सकता है। लिहाज़ा मामला पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी