जांजगीर चाँपा

ड्यूटी के लिए घर से निकले आरक्षक की पांच दिन बाद नहर में मिली लाश,

जांजगीर-चांपा. मुलमुला थाने में डायल 112 में तैनात आरक्षक का शव शनिवार को धाराशिव मेहदा नहर में तैरते मिला है। आरक्षक एक अक्टूबर से ड्यूटी से गायब था। उसका पता नहीं चल पा रहा था। शनिवार को उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर रही है। घटना कैसे हुई इस बात का पता लगाया जा रहा है।

पामगढ़ पुलिस के मुताबिक शनिवार को धाराशिव के लोगों ने डायल 112 की टीम को फोन पर सूचना दी कि नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैर रहा है। उसका सिर का हिस्सा पानी में डूबा है। उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पहले तो शव को बाहर निकालने मे आनाकानी की। फिर ग्रामीणों के दबाव पर शव को किसी तरह बाहर निकाला गया ।शव की पहचान नहीं हो पा रही थी,

लेकिन बड़ी मुश्किल से बाद में शव की पहचान मुलमुला थाने में पदस्थ आरक्षक रोहिणी प्रधान के रूप में हुई। पुलिस ने आरक्षक के परिजनों को फोन कर बुला लिया है। वह घर से कब निकला और उसकी मौत कैसे हुई इसकी जांच पामगढ़ पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित,