रतनपुर

एनीकट में बहे ग्रामीण की लाश मिली 24 घंटे बाद, देर रात तक चलता रहा रेस्क्यू, तेज बहाव में पैर फिसलने से हुई थी घटना…

रतनपुर-खूंटाघाट में बढ़ते जलस्तर की वजह से खारंग नदी में तेज बहाव के साथ ही भरपूर जल का प्रवाह वेस्टवियर से हो रहा है, लिहाज़ा निचले इलाकों से होकर गुजरने वाले गाँवो में जलमग्न खारंग नदी को देखा जा सकता है। खारंग के तेज बहाव की चपेट में आने की वजह से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। रविवार की सुबह सरवन देवरी एनीकट से पैर फिसलने की वजह से ग्रामीण बैरागी सूर्यवंशी नदी के तेज बहाव में बह गया था, जिसकी तलाश 24 घंटे से जारी थी, लेकिन ग्रामीण की तलाश सोमवार की सुबह पूरी हो गई। लखराम के पास अन्य ग्रामीणों ने एक लाश पानी मे तैरते हुए देखी जिसकी सूचना रतनपुर पुलिस की दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला, जहाँ उसकी शिनाख्त बैरागी के रूप में की गई, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। फ़िलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर...