बिलासपुर

जिला कलेक्टर की सख्ती के बाद जागा विभाग….आदिवासी बच्चों के छात्रावास के निरीक्षण पर पहुँचे अधिकारी… नदारत अधीक्षक निलंबित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा बेलतरा में संचालित छात्रावास के संचालन में गड़बड़ी पाए जाने पर वहां पदस्थ अधीक्षक पी शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने नोडल अधिकारी की रिपोर्ट और इस आधार पर जारी शोकाज़ नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर आज निलंबन आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत 18 मार्च को तहसीलदार एवं नोडल अधिकारी द्वारा बेलतरा स्थित प्री. मै. अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक पी शर्मा नदारद पाये गये। छात्रावास में केवल 7 छात्र उपस्थित पाये गये। छात्रों ने बताया कि अधीक्षक छात्रावास में निवास नहीं करते हैं एवं नियमित रूप से छात्रावास में उपस्थित भी नहीं रहते हैं। छात्रों द्वारा नाश्ता एवं अन्य सामग्रियां उपलब्ध नहीं कराये जाने के संबंध में भी शिकायतें की गई । छात्रावास में गंदगी का आलम था। दीवारों पर पान-गुटका खाकर थूकने के निशान भी पाया गया ।

बच्चों को मच्छरदानी उपलब्ध नहीं कराये जाने की शिकायत भी की गई। बच्चों की उपस्थिति भी न्यूनतम होने एवं अन्य शिकायतें पाई गई । पी शर्मा छात्रावास अधीक्षक ग्रेड “सी” सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत होने के फलस्वरूप 20 मार्च को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया । पी शर्मा, छात्रावास अधीक्षक श्रेणी “स” द्वारा दिनांक 27 मार्च को स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया है। पी शर्मा, छात्रावास अधीक्षक श्रेणी “स” द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं होने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है । निलंबन अवधि में पी शर्मा का मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, बिलासपुर में निर्धारित किया जाता है। श्री शर्मा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...