बिलासपुर

फोन कॉल कर फ्रॉड करने वालो ने इस बार पुलिस परिवार को बनाया निशाना….माँ बेटे के खाते से 4 लाख 26 हजार रुपए पार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – फोन कर इनाम और लकी ड्रा जितने का झांसा देकर एक बार फिर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात ठगों ने पुलिस परिवार को अपना निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में रहने वाले बाल आरक्षक हरीश कौशिक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके फोन पर एक कॉल आया और 4 हजार रुपए का लकी ड्रा निकलने की जानकारी दी, जिसके बाद इनाम पाने एक लिंक भेजा गया, जिसे खोलते ही एनी डेस्क एप्प इंस्टॉल हुआ और उस के बाद बैंक एकाउंट नंबर,

आईएफएससी नंबर मांगा गया, फिर कॉल कर ओटीपी पूछकर कई किस्तों में प्रार्थी के एकाउंट और उनके मां के बैंक एकाउंट से कुल 4 लाख 26 हजार रुपए निकाल लिए गए। मामले की जानकारी लगते ही प्रार्थी ने बैंक में एकाउंट होल्ड करने निवेदन भी किया था बावजूद इसके शातिर ठगों ने रकम निकाल लिए। अपने साथ हुए ठगी का अहसास होते हुए प्रार्थी बाल आरक्षक हरीश कौशिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने मो. नं. 9905934024 के धारक , मो. नं. 9861954905 के धारक , मो. नं. 7908953304 के धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...