मस्तूरी

एसडीएम कार्यालय में हुए चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपी पहुँचा सलाखों के पीछे

उदय सिंह


मस्तूरी – स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे एसडीएम कार्यालय में चोरी करने वाले चोर को मस्तूरी पुलिस ने पकड़ लिया है। मस्तूरी थाना से महज चंद दूरी पर स्थित एसडीएम कार्यालय में चोरो ने धावा बोल मस्तूरी पुलिस को चुनौती दी थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महज 24 घंटे में ही चोर को धर दबोचा है। गौरतलब है कि शनिवार 22 फरवरी को कार्यालय के कर्मचारी कार्यालय में ताला लगाकर सभी चले गए थे, जहाँ सोमवार को जब कार्यालय का भृत्य लहन सिंह मरकाम पहुँचा तो उसे पता चला कि बीते दिनों किसी अज्ञात चोर के द्वारा स्टोर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, जहाँ रखे गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा सहित किचन के सामानों की चोरी हुई है।

मामले में अधिकारियों को अवगत करा घटना की रिपोर्ट मस्तूरी थाने में दर्ज कराई गई थी। उक्त मामले में पुलिसिया जांच शुरू हुई ही थी, तभी मस्तूरी के पास ही एक व्यक्ति द्वारा गैस सिलेंडर बेचने की जानकारी पुलिस को मिली। जब मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुँची तो सरगांव के रहने वाले ललुवा उर्फ प्यारेलाल मधुकर पुलिस को गोलमोल जबाव देने लगा। फिर क्या था मस्तूरी पुलिस ने आरोपी युवक को संदेही के रूप में पकड़ा। पहले तो आरोपी ने उक्त मामले से अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की।

जब मस्तूरी पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ललुवा उर्फ प्यारेलाल मधुकर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए, एसडीएम कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम देने की जानकारी दी। मस्तूरी पुलिस ने आरोपी के पास से एसडीएम कार्यालय से चोरी हुए,गैससिलेंडर, चूल्हा, कुकर को जब्त कर लिया है, वही आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,