बिलासपुर

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह रिहर्सल के बाद से लापता छात्रा का पता चलने की सूचना, झाँसी से बरामद होने की जानकारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर- गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की लापता छात्रा रामेश्वरी मराठा के मिल जाने की खबर आ रही है। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लॉ की यह छात्रा शनिवार को दीक्षांत समारोह के रिहर्सल में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय गई थी और वहां से वापसी के दरमियान वह लापता हो गई। छात्रा के परिजन उसके लापता होने को लेकर अपहरण की आशंका जताते रहे।

ऐसी जानकारी मिल रही है कि उक्त छात्रा का पता लग चुका है, जिसे झांसी आरपीएफ ने सुरक्षित बरामद किया है, वही बिलासपुर से टीम को छात्रा को लाने रवाना किया गया है। हालांकि इसके लिए संपर्क करने पर अधिकांश पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नो रिप्लाई रहे। संभवत इन सभी के महामहिम राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर ड्यूटी पर होने के कारण बात नहीं हो पा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की भीड़...मस्तूरी एसबीआई से फर्जी लोन की... तो तखतपुर में शराबी शिक्षक की ह...