रतनपुर

रतनपुर :- खूनी शक का खौफनाक अंजाम…बुजुर्ग महिला की हत्या, 6 लोग घायल… 4 आरोपी गिरफ्तार,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडरवा में अवैध संबंध के शक ने एक पूरे परिवार को खून से लथपथ कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात में एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के 6 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे सुरेश श्रीवास 46 वर्ष निवासी पेंडरवा अपने दो पुत्रों के साथ थाना रतनपुर पहुंचा।

इसी दौरान पीछे-पीछे घायल लोग भी वाहन से थाना पहुंचे और आरोप लगाया कि सुरेश श्रीवास व उसके बेटों ने उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला किया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल और पीड़ित पक्ष से पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास को अपनी पूर्व पत्नी और शेख सलीम के बीच कथित अवैध संबंध होने का शक था।

बताया गया कि इसी बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। घटना वाले दिन सुरेश श्रीवास अपने नाबालिग बेटों के साथ धारदार हथियार लेकर शेख सलीम के घर पहुंचा। जब सलीम नहीं मिला, तो उसने गुस्से में उसकी मां मुराद बेगम 65 वर्ष पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब परिवार के अन्य सदस्य बचाव के लिए आए, तो आरोपियों ने उन पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में 6 लोग घायल हुए, जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सुरेश श्रीवास को उसके रिश्तेदार उमेश श्रीवास 41 वर्ष ने घटना को अंजाम देने के लिए उकसाया था। पुलिस ने उसे भी तत्काल गिरफ्तार कर लिया। मामले में दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाए गए हैं। मुख्य आरोपी ने पूछताछ में वारदात करना स्वीकार किया है।

पुलिस ने मामले में इलेक्ट्रॉनिक और फिजिकल साक्ष्य वैज्ञानिक तरीके से जब्त किए हैं।इस प्रकरण में पुलिस ने धारा 332A, 103, 109, 61(2), 3(5) BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया।

अब पुलिस आरोपियों को कड़ी से कड़ी और अधिकतम सजा दिलाने की तैयारी में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...