मुंगेली

मुंगेली जेल से फरार दो कैदी गिरफ्तार, पुलिस नाकेबंदी आई काम…..तीसरे कैदी की भी गिरफ्तारी जल्द

रमेश राजपूत

मुंगेली- उपजेल मुंगेली से फरार चार कैदियों में से दो को आख़िरकार पकड़ने में पुलिस को सफलता मिल ही गई। शातिराना तरीके से जेल का लॉकअप तोड़ दीवार फाँदकर फरार कैदियों में से एक इंदल उर्फ इन्द्रध्वज पिता अश्वनी निवासी सिलतरा थाना लोरमी और तरुण उर्फ छोटू केंवट बेलगहना निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल इंदल अपने परिवार से मिलने घर पहुँचा था, जहाँ पहले से निगरानी में बैठे पुलिस कर्मियों को वह दिख गया और पुलिस ने घर मे दबिश देकर उसे अपने कब्जे में ले लिए, वही तरुण के भी क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंगेली एडिशनल एसपी ने मामले में यह पुष्टि करते हुए बताया कि दो कैदियों को नाकेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है वही तीसरे कैदी के बारे में भी सूचना मिली है जिसके भी जल्द गिरफ्तार होने की संभावना है।

ग़ौरतलब है कि कैदियों में तरूण केंवट, बेलगहना बिलासपुर, धीरज, रीवा एमपी, सुरेश पटेल ,जरहागांव मुंगेली और ईदल लोरमी जिला मुंगेली थे, जिनमेँ से अब तक दो कैदी मुंगेली पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ...