जशपुर

चचेरे भाई- बहन के विवाद में 3 माह के भांजे की हत्या, कुल्हाड़ी के गंभीर वार से हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक चचेरे मामा ने अपने ही तीन माह के मासूम भांजे की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला ग्राम पिपरापाठ जोकरी नन्हेसर का है। घटना 17 दिसंबर 2025 की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। प्रार्थिया संगीता पति बासु राम 22 वर्ष गांव के कुएं के पास पानी भर रही थी, तभी उसका अपने चचेरे भाई रतन राम की पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों अपने-अपने घर लौट आए। कुछ देर बाद संगीता अपने घर के सामने खड़ी थी और अपने तीन माह के बच्चे को पीठ पर कपड़े से बांधकर गोद में लिए हुए थी। उसी दौरान उसका चचेरा भाई रतन उर्फ रतनू राम वहां पहुंचा और अपनी पत्नी से हुए विवाद को लेकर गुस्से में आकर संगीता को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में पकड़ी टांगी के हत्थे से उस पर वार कर दिया। हमले से बचने के लिए संगीता नीचे झुक गई, लेकिन वार उसके पीठ पर बंधे मासूम बच्चे को लग गया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट 18 दिसंबर 2025 को थाना सन्ना में दर्ज कराई गई।

पुलिस ने तत्काल आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में टांगी के हत्थे से लगी चोट को मौत का कारण बताया गया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रतन उर्फ रतनू राम 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जब्त कर ली गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक विदवा राम एवं आरक्षक विमलेश भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की गई है

error: Content is protected !!
Letest
30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ...