जांजगीर चाँपा

जांजगीर: क्रेशर खदान से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर – पुलिस ने क्रेशर खदान से चोरी गए ट्रैक्टर को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी जोगेंदर सिंह तंवर (26 वर्ष), निवासी मदनपुरगढ़, थाना बलौदा, को चोरी के ट्रैक्टर और ट्राली के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। दिनांक 18 जुलाई की रात बिरगहनी स्थित केशर खदान से सोनालिका ट्रैक्टर सीजी 29 एसी 9701 चोरी होने की रिपोर्ट ओमप्रकाश पटेल ने थाना जांजगीर में दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना पर सीएसपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से चोरी गया ट्रैक्टर व ट्राली, कुल कीमत 4 लाख 10 हजार रुपये, बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आलोक शर्मा और राजकुमार चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: जमीन विवाद से उपजे तनाव के बीच ग्रामीण ने की आत्महत्या.... आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग, परिज... इंस्टाग्राम पर दोस्ती...फिर युवती को झांसा देकर दुष्कर्म...फरार आरोपी मल्हार से गिरफ्तार, VIDEO कोटा: घर के बाहर खड़ी पिकअप में लगाई आग..CCTV में कैद हुई वारदात… रंजिश में आगजनी की आशंका, पचपेड़ी:- रेत घाट विवाद में ठेकेदार कर्मियों से मारपीट...कई घायल, पांच नामजद समेत अन्य पर मामला दर्ज प्रेम प्रसंग बना खूनी खेल.. युवक का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार सेंदरी के पास बाइक सवार बदमाशों का आतंक...युवक को गिराकर लूटपाट और मारपीट, जिले के 7 निरीक्षकों के प्रभार में बदलाव...कई थाना प्रभारी बदले, एसएसपी ने जारी किए आदेश बिलासपुर:- हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश....3 आरोपी गिरफ... रजिस्ट्री के नाम पर करोड़ों की ठगी... भुगतान किए बिना जमीन अपने नाम कर धोखाधड़ी, कोटा: दिनदहाड़े झपटमारी...किराना दुकान संचालिका के गले से सोने की माला लेकर फरार हुआ बाइक सवार,