छत्तीसगढ़बिलासपुर

नोटिस का भी सफाई कर्मियों पर नहीं हो रहा असर ,अब ठेकेदार पर आर्थिक दंड की तैयारी

कमिश्नर श्री पाण्डेय ने मलबा नहीं उठने की शिकायत पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

निगम के सभी सफाई ठेकेदारों को कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी कर्मचारियों की संख्या नहीं होती है तो कंडिका 20 के तहत ठेकेदारों पर अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।
हमर बिलासपुर सुघ्घर बिलासपुर अभियान के तहत लगातार सभी वार्ड प्रभारियों द्वारा सुबह 7 बजे से ही अपने-अपने वार्डों में मानिटरिंग की जा रही है। इस पर लगातार नियमित व ठेका कर्मचारियों की अनुपस्थित रहने की बातें सामने आ रही है। अब तक 80 कर्मचारियों सहित लायन सर्विसेज कंपनी व एक ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया था। आज सभी निगम के पांच सफाई ठेकेदारों को नोटिस जारी कर कर्मचारियों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद भी कर्मचारियों की अनुपस्थिति रही तो कंडिका 20 के तहत ठेकेदारों पर अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी। कंडिका 20 के तहत यदि किसी भी सफाई ठेकेदार के एक माह की अवधि में 10 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारी अनुपस्थित हैं, तो उसपर अर्थदंड आरोपित करने का प्रावधान है। इसी नियम के तहत ठेकेदारों पर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। मंगलवार को 55 कर्मचारी अनुपस्थित थे, जिसमें 17 नियमित, 01 दैनिक, 02 टास्क बेसिस व 35 ठेका श्रमिक शामिल हैं। ऐसे अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। अभियान के दौरान अज वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक में 1750 मीटर, वार्ड क्रमांक 11 से 20 में 1460 मीटर, वार्ड क्रमांक 21 से 30 में 1680 मीटर, वार्ड क्रमांक 31 से 40 में 1850 मीटर, वार्ड क्रमांक 41 से 50 में 1510 मीटर व वार्ड क्रमांक 51 से 59 में 1260 मीटर इसतरह 9510 मीटर नाले व नालियों की सफाई की गई।

नाला व नालियों की सफाई से निकले कचरा को नाली किनारे से डंप कर छोड़ दिया जाता है। समय पर मलबा नहीं उठने पर गंदगी और बदबू की लगातार शिकातय कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय को मिल रही थी। इस पर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने नाला व नालियों की सफाई के बाद मलबा भी साथ-साथ उठाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने मलबा नहीं उठने की शिकायत पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...