रतनपुर

ग्रामीण क्षेत्रों में गांजा पहुँचाने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 3 किलो गांजा जब्त….ग्राहक की तलाश में लग गया पुलिस के हाथ

जुगनू तंबोली

रतनपुर– थाना क्षेत्र के ग्राम अंधियारी पारा चौक के पास मोटरसाइकिल में अवैध गांजा की खेप पहुँचाने पहुँचे एक सौदागर को पुलिस ने दबिश देकर धर दबोचा है, जिसके कब्जे से 3 किलो गांजे को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी ललिता मेहर को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति ग्राम अंधियारी पारा चौक के पास खड़ा मोटरसाइकिल में गांजे की खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है, तत्काल सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम के साथ घेराबंदी की गई जहाँ मौके पर संदिग्ध व्यक्ति मिला पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आशीष गढ़ेवाल निवासी भरारी बताया उसकी तलाश लेने पर उसके बाइक पर लटके एक झोले से 3 पैकेट मादक पदार्थ गांजे को जब्त किया गया।

जिसे वह क्षेत्र में खपाने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला