मस्तूरी

मस्तूरी में भाजपा नेताओं ने भूपेश बघेल के प्रतीकात्मक पुतले का दहन कर जताया विरोध…. दोषियों को सजा दिलाने की मांग

उदय सिंह

मस्तूरी- मस्तूरी मुख्यालय के जोंधरा चौक पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वधान में भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बठेना में अनुसूचित जाति परिवार के 5 लोगों की हत्या को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु छ.ग.काग्रेस सरकार के खिलाफ 17 मार्च को मस्तूरी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया था जिसके तहत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा कांग्रेस सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सीएम का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार होश में आओ भूपेश सरकार होश में आओ छत्तीसगढ़ को लूटना बंद करो अपराधियों पर लगाम लगाओ छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ मत बनाओ के नारो को बुलंद करते हुए मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उचे स्वर में कांग्रेस सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ में फैले अशांत वातावरण के विरोध में नारे बाजी की गई,

और जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने का काम हो और पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रति व्यक्ति के आधार पर दिया जाए ऐसी मांग भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। इसके पश्चात भूपेश बघेल का पुतला जलाकर कड़ा विरोध दर्ज किया गया।

इस इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विजय अंचल मस्तूरी, मंडल प्रभारी सुरेंद्र सिह क्षत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या, विधायक प्रतिनिधि संतोष मिश्रा, बृजनंदन टन्डन ,सुबोध लहरे , वासु श्रीवास, हरिगोविंद महेश्वरी,अजय सिंह, वीरेंद्र अनुरागी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मस्तूरी ,अरविंद साहू भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मल्हार,जितेंद्र चतुर्वेदी नारायण यादव मिलुराम कैवर्त, संजय पांडेय, आदि बड़ी संख्या में भाजपा मोर्चा के सभी सदस्य उपस्थित हुए।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...