रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 50000+ से पार, अब रोजाना मिल रहे 2000+ पॉजिटिव मरीज….मंगलवार को फिर मिले 2545 नए कोविड संक्रमित, रायपुर और बिलासपुर बने हॉटस्पॉट

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में कोरोना की गति असामान्य होने लगी है। छत्तीसगढ़ में कोरोना की औसतन रफ्तार में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते कुछ दिनों के आकड़ो की माने तो प्रदेश में अब रोजाना 2000 से अधिक ही संक्रमित मरीज मिल रहे है। मंगलवार को भी प्रदेश से 2545 मरीज मिले है। जिसमे रायपुर जिले से 629 , बिलासपुर में 359, राजनांदगांव में 240, दुर्ग में 231, रायगढ़ में 103, बीजापुर से 96, बलौदाबाजार से 92, सरगुजा से 78, जांजगीर से 65, मुगेली से 62, कोरबा से 58, बालोद से 54, महासंमुंद से 48, सूरजपुर से 48, धमतरी से 47, गरियाबंद से 44, कांकेर से 40, सुकमा से 33, कोडंगांव से 28, कबीरधाम से 26, बलारमपुर, जशपुर व नारायणपुर से 25-25, करोयि व दंतेवाड़ा से 21-21, बस्तर से 20, बेमेतरा, पेंड्रा गौरेला मरवाही से 9-9 नये मरीज मिले हैं। वही मंगलवार को 12 मौत के मामले प्रकाश में आए है। जिसमे अकेले रायपुर जिले से 5 कोविड मरीजो की मौत हुई है। साथ ही  दुर्ग में 2, बिलासपुर, कबीरधाम, कोंडागांव, बलौदाबाजार में 1-1 मरीजो ने दम तोड़ा है। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना से मौत के मामले बढ़कर 407 पहुंच गया है। वही संक्रमित मरीजो की संख्या 50114 हो गई है। जिसमे से मंगलवार को 615 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद भी प्रदेश में 26915 एक्टिव मरीज जिंदगी की जंज लड़ रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ... केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला...हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार, मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति...मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़...