बिलासपुर

दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई थी हत्या, एक और आरोपी गिरफ्तार.. 2 आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – दुर्गा विसर्जन के दौरान 6/10/2022 रविवार देर रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कतिया पारा में हत्या का मामला सामने आया था, जहां मामूली विवाद पर हुए मारपीट के घटना से आहत एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है जिसके बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं यह पूरा मामला कतिया पारा का है जहां फोकटपारा मे महिला समिती के द्वारा दुर्गा बैठाया गया था जहां पंडाल में 6 अक्टूबर को साउंड चालू करने को लेकर दयालबंद निवासी अंकित रजक, रवि दास मानिकपुरी, तना यादव, मानस ने मंगल लोनिया प्रहलाद लोनिया सहित मोहल्ले के महिलाओं के साथ विवाद करने लगे इस बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए युवकों ने सभी पर लोहे की रॉड, लकड़ी के बत्ता से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिस से आहत प्रहलाद लोनिया को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर घटना की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल ही रविदास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि घटना कर अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की अंकित रजक मुंगेली में छुपा हुआ है। जहा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। हत्या के दोनो ही आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि अब भी घटना को अंजाम देने वाले तना यादव, मानस पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस कार्यवाही में पोल प्रदीप आर्य, अणि बल कांत, पीआर.आर. 245 शोभनाथ यादव, आर. 1116 गोकुल, आर. 825 नुरूल, आर. 54 प्रेम सूर्यवंशी, आर. 1120 रवि चौधरी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...