बिलासपुर

बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने लिया शपथ, पदाधिकारियों को वाराणसी से आए महाराज राजेंद्र चैतन ब्रम्हचारी ने दिलाई शपथ

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज पंजीयन क्रमांक 3738 के नवनिवार्चित केंद्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उसलापुर के न्यू गीता पैलेंस में आयोजीत किया गया। वाराणसी से आए महाराज राजेंद्र चैतन ब्रम्हचारी ने नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष दारा सिंह राजपूत व सभी पदाधिकारियों को पद की गोपनियता और समाज विकास की शपथ दिलाई। बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन 22 दिसंबर को ग्राम हथनिकला में संपन्न हुआ जिसमें 155 ग्राम प्रमुखों और प्रतिनीधियों ने अपने मत का प्रयोग किया इसमें उसलापुर ईकाई के दारा सिंह राजपूत ने 17 वोटो से जीत दर्ज की इसके बाद 28 जनवरी गुरुवार को उसलापुर ईकाई के द्बारा केंद्रीय अध्यक्ष, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रतिनिधी और केंद्रीय समिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह उसलापुर के न्यू गीता पैंलेस मे आयोजित किया।

वाराणसी से आए महाराज राजेंद्र चैतन ब्रम्हचारी ने केंद्रीय अध्यक्ष के रुप में दारा सिंह राजपूत को शपथ दिलाई इसके बाद दारा सिंह ने केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए उसलापुर के अशोक सिंह ठाकुर को केंद्रीय उपाध्यक्ष, बिहारी सिंह को केंद्रीय प्रवक्ता, लखन सिंह को महासचिव, तोप सिंह को कोषाध्यक्ष और प्रताप सिंह राजपूत को कानून सलाहकार के रुप में चयन करते हुए शपथ दिलाई।

इस दौरान उसलापुर ईकाई के अध्यक्ष केंदार सिंह ठाकुर, प्रतिनिधी संतोष सिंह, निलेश सिंह राजपूत, रवि सिंह राजपूत, पंकज सिंह ठाकुर, शिव राजपूत ज्ञान सिंह राजपूत, दीप सिंह राजपूत, पोषण सिंह राजपूत सहित 82 गांव के प्रमुख और सामाज के सदस्य मौजूद रहें। 

नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष दारा सिंह ने शपथ लेने के बाद कहा समाज के बगैर हर आदमी अधूरा है। समाज से ही हमारी पहचान है। हर आदमी को समाज में अपनी भूमिका निभानी चाहिए तथा समाज हित के कार्य करना चाहिए। केंद्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने के बाद सामाजिक एकता बनाना मेरी प्राथमिकता है। सामाजिक एकता की भावना में ही समाज की शक्ति बढ़ती है। जब तक समाज एकजुट नहीं होगा तब तक तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने समाज में एकता के साथ-साथ भाइचारे की भावना को और प्रबल बनाने पर बल दिया। साथ ही सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ मिल कर सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी करते हुए समाज हित के फैसले लेने की बात कही।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...