बिलासपुर

गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करना बन रहा खतरनाक…. शातिर ठगों से हो रहा कनेक्ट, हो रही लाखों की धोखाधड़ी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिलासपुर पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी जागरूकता के अभाव में लोग अपनी जमा पूंजी गवाँ रहे है। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञेय नगर का सामने आया है जहाँ पीड़ित व्यक्ति गूगल में कस्टमर केयर का नंबर सर्च करते ही अपने खाते से 72 हजार 357 रुपए गवाँ बैठा। जिसकी लिखित शिकायत निर्माल्य त्रिवेदी ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने बताया की 4 अक्टूबर को उनका बीएसएनएल नंबर काम नही कर रहा था। जिसपर उन्होंने बीएसएनएल का कस्टमर केयर नंबर गूगल से सर्च कर वहा से प्राप्त नंबर में अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उनके नंबर में 6289998269 एवं 9752445358 से कॉल आया। जिसमें बीएसएनएल का कर्मचारी बनकर प्रार्थी को ऑनलाइन शातिर ठगो ने मोबाइल से ऑनलाइन प्रॉसेसिंग कराया। जिसके कुछ देर बाद ही प्रार्थी के एक्सस और केंनरा बैंक के अकाउंट से 4 किश्तों में 72 हजार 357 रुपए डिबेट हो गए। जिसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ और उन्होंने घटना की शिकायत सिविल लाइन और साइबर सेल थाने में दर्ज कराई है। जहा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष...