रतनपुर

दूसरी पत्नी के विवाद में पहली पत्नी पर ब्लेड से जानलेवा हमला….आरोपी पति पर मामला दर्ज

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर पुलिस ने एक महिला पर उसके पति द्वारा ब्लेड से हमला किए जाने के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भैरव बाबा मंदिर के पास रहने वाली लल्ली कौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति सोम सिंह सरदार ट्रक ड्राइवर है और लंबे समय से घर से बाहर रहकर दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है। जब भी वह घर आता है, गाली-गलौज और मारपीट करता है। दिनांक 26 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 4:30 बजे आरोपी घर आया और पत्नी से विवाद करने लगा। जब लल्ली कौर ने उससे कहा कि यदि वह दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है तो वहीं रहे, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए ब्लेड से उसके बाएं गर्दन पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी रिब्बी कौर को भी दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट लगी। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिचित को फोन कर सूचना दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रतनपुर पुलिस ने आरोपी सोम सिंह सरदार के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 296 एवं 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग... मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार