बिलासपुर

होली को लेकर बिलासपुर पुलिस हुई अलर्ट, हुड़दंगियों पर लगाम कसने कार्रवाई शुरू……संदिग्धों पर रखी जा रही नज़र

रमेश राजपूत

बिलासपुर – होली पर उपद्रव न हो और शांति बनी रहे इसलिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्रो में अभी से हुड़दंगियों के साथ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू हो गई है। दरअसल जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा होली में किसी भी प्रकार की अराजकता जैसे स्थिति निर्मित ना हो इसको लेकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसका परिपालना करते हुए,गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) ओम प्रकाश शर्मा

एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल के नेतृत्व में सीएसपी सिविल लाइन एवं सीएसपी कोतवाली के मार्गदर्शन पर विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे ड्रिंकिंग ड्राइव, तीन सवारी सहित साइलेंसर से पटाखे बजाने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत जब्ती के साथ चालानी कार्यवाही की गई, साथ ही आम जनता को यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश भी दी गई।

दस दर्जन से अधिक लोगो पर की गई चालानी कार्यवाही..

गुरुवार को होली के मद्देनजर नजर शहर के अलग अलग जगहो पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें रिवर व्यू प्वाइंट से 41 चालानी, 5 मोटर व्हीकल एक्ट, मंगला चौक से 7 चालानी, 02 मोटर व्हीकल एक्ट,महाराणा प्रताप चौक से 4 चालानी ,तारबाहर क्षेत्र से 11 चालानी कार्यवाही 02 मोटर व्हीकल एक्ट,यातायात से कुल 56 मोटर व्हीकल एक्ट कुल लगभग 128 प्रकरण किए गए है।

संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर..

होली पर्व के मद्देनजर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है चेकिंग प्वाइंट के अलावा शहर के प्रमुख मार्गों हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने जवानों को तैनात किए गए है। जिसके अंतर्गत थाना तोरवा में विनीत पेट्रोल पंप के पास, थाना सरकंडा में मोपका तिराहा, थाना कोनी में पेंड्री बाईपास तिराहा, थाना सिरगिट्टी में पेट्रिशियन के सामने, थाना सकरी में बाईपास चौक में मोर्चा पॉइंट लगाए गए है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...