सीपत

VIDEO: सीपत स्थित ज्वेलर्स दुकान से नगदी सोना,चांदी समेत 30 लाख से अधिक की संपति हुई चोरी,2 अज्ञात नकाबपोशो ने दिया घटना को अंजाम, मौके पर पहुंच जांच में जुटी पुलिस

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड स्थित नवाडीह चौक में स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में अज्ञात चोरों ने सोना, चांदी नगदी सहित लगभग 30 लाख से अधिक की संपति को चोरी कर लिया है।वही सूचना के बाद मौके पर सीएसपी उदयन बेहार, सीपत पुलिस,फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर जांच कार्यवाही में जुटी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार सीपत के मेन रोड नवाडीह चौक में दामोदर गुप्ता पिता सीताराम गुप्ता की मकान है उसी मकान में दामोदर ज्वेलर्स नाम से सोने चांदी की दुकान का संचालन करते है।जो बीती शाम बिलासपुर अपने परिचित के यहां सगाई कार्यक्रम में पूरे परिवार के साथ गए हुए थे।जो कार्यक्रम निपटाकर वापस रात 3 बजे अपने घर लौटे दामोदर गुप्ता ने जैसे ही अपनी कार को अपने घर के पास पार्क किया तभी देखा की उनके दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है और शटर ऊपर उठा हुआ है।

प्रार्थी ने जैसे ही कार से उतरने की कोशिश की तभी अचानक से उसके कार में पथराव होने लगा जिससे भयभीत होकर उन्होंने कार को अपने घर से 100 मीटर दूर जाकर खड़ा कर दिया, जिसके बाद डायल 112 सहित आसपास के अपने परिचितों को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंचे परिचितों और डायल 112 की टीम के पहले ही अज्ञात चोरों द्वारा नगदी समेत लाखो की संपति की चोरी कर मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद इसकी सूचना आला अधिकारियों को लगी तभी रात में ही सीएसपी उदयन बेहार सीपत पुलिस के साथ मौके पर पहुंच घर में लगे सीसी टीवी को चेक किया गया जिसमे 2 अज्ञात नकाबपोश नजर आ रहे है जिन्होंने रात 1 बजकर 35 मिनट में दुकान का ताला तोड़ शटर को अटास अंदर प्रवेश किया जिन्होंने रात 3 बजे तक अंदर में ही सामानों की चोरी की घटना को अंजाम देते रहे।वही मंगलवार सुबह फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पुलिस मौके पर जांच कार्यवाही में जुट गई है।

30 लाख से अधिक की चोरी

दामोदर ज्वेलर्स के मालिक दामोदर गुप्ता ने बताया की उनके दुकान से लगभग 50 हजार नगदी समेत 30 किलो चांदी 20 तोला सोना की चोरी हुई है जिसकी कुल संपत्ति 30 लाख से अधिक की है।

पुलिस गस्त की खुली पोल

बिलासपुर – बलौदा मेन रोड भीड़भाड़ वाले इलाके में इतनी बड़ी चोरी के बाद पुलिसिया गस्त की पोल खुल गई है।अगर रात में पुलिस द्वारा ईमानदारी से गस्त किया जाता तो शायद इतनी बड़ी चोरी होने से रोकी जा सकती थी वही ज्वेलर्स के संचालक समेत आसपास के व्यापारी इस घटना के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर सकते में है,

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...