मुंगेली

अवैध बेजाकब्जा पर प्रशासन का एक्शन…..राजस्व विभाग की टीम ने…3.50 एकड़ शासकीय जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त,

रमेश राजपूत

मुंगेली – कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के सरगांव तहसील के ग्राम बावली में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। तहसील सरगांव स्थित धान खरीदी केंद्र धरदेई के पास ग्राम बावली में शासकीय भूमि पर 06 बेजा कब्जाधारियों द्वारा लगभग 3.50 एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया गया था। उक्त बेजा कब्जाधारियों सुखी पिता पीरधी, जैता पिता कलीराम, सालिक पिता खेलावन, बुद्धू पिता दिलेसर, सुखनंदन पिता भोला, हीरा पिता कार्तिक के विरुद्ध न्यायालय में सुनवाई किया गया

और विधिवत बेदखली आदेश पारित कर शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई राजस्व विभाग द्वारा किया गया। इस दौरान तहसीलदार अतुल वैष्णव, नायब तहसीलदार लीलाधर क्षत्रिय, थाना प्रभारी सरगांव संतोष शर्मा, पटवारी नवीन सोनी व अन्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना