कोटा

किसान के घर लाखों की चोरी, सुने मकान में अज्ञात चोरों का धावा…. ताला तोड़कर दिया गया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

कोटा – शहरीय इलाको के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरो का आतंक बढ़ने लगा है। जिसके जद में आकर ग्रामीण अपनी जमा पूंजी गवां रहे है। इसी कड़ी में रविवार को कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहन्दा में रहने वाले गणेश राम रात्रे के सुने मकान में चोरी हो गई। जिसमें अज्ञात चोरों ने एक लाख नगदी समेत 40 हजार के कीमती सामान ले उड़े।

बताया जा रहा है की गणेश राम रात्रे गेंहू की मिसाई कराने रविवार सुबह 9 बजे को अपने पूरे परिवार के साथ मांझांभाठा गया था। इस बीच अज्ञात चोर प्रार्थी के घर का ताला तोड़कर घर मे रखे एक लाख रुपए नगद सहित 40 हजार के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना की जानकारी प्रार्थी को शाम घर लौटने पर हुई। जिसके बाद वह तत्काल घटना की शिकायत करने बेलगहना चौकी पहुचा। जहाँ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...