मस्तूरी

मस्तुरी: संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान युवती की हुई मौत….फ़ूड पॉइजनिंग या आत्महत्या, पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रलिया में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की सिम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शनिवार देर शाम मौत हो गई। मामले में पीड़ित परिवार की माने तो उनकी बेटी की मौत फुड पॉइजनिंग से हुई है। हालाकि मामले की वास्तिवक स्थिति पीएम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार देर शाम रलिया निवासी रामेश्वर साहू की 22 वर्षीय बेटी चाउमीन और कोल्डिंक पी थी। जिसके बाद शुक्रवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे परिजनों ने मस्तूरी स्वास्थ्य केन्द्र ईलाज के लिए लेकर पहुंचे थे। जहां उसकी हालात गम्भीर होने के कारण डॉक्टरो ने उसे सिम्स हॉस्पिटल रिफर कर दिया। जहा ईलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।

हालाकि प्रांभिक तौर पर युवती के हालात के अनुसार डॉक्टरों ने सुसाइड करने की आशंका जताई थी। वही इस मामले में युवती के पिता रामेश्वर साहू ने बताया कि उनकी बेटी ने सुसाइड किया है या फूड पॉजिंग के कारण उसकी मौत हुई यह कहना तो मुश्किल है। बस उनका यही मानना है कि गुरुवार को कोल्ड्रिंक और चाउमीन खाने के बाद दूसरे दिन उनके बेटी की तबीयत बिगड़ी थी। फिलहाल युवती कि डेड बॉडी का पीएम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। वही पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले में युवती की मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग... मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार