बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की सघन कार्रवाई, कई चढ़े हत्थे…..नशीले पदार्थों का चला रहे थे कारोबार

भुवनेश्वर बंजारेबिलासपुर- पुलिस कप्तान के सख्त निर्देशो और स्थानी पुलिस की तत्परता आखिरकार रंग लाई है एनडीपीएस जैसे मामलों में स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कार्रवाई कर पुलिस की संयुक्त टीम ने 18 आरोपियों को धर दबोचा है। दरअसल पूर्व में पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल द्वारा एनडीपीएस आबकारी एक्ट के मामले को लेकर लगातार कार्यवाही के निर्देश दिए जा रहे थे जिसको लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा द्वारा सभी थाना स्तर में टीम गठित कर छापेमारी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। टीम की छापेमारी कार्यवाही में थाना तोरवा से 2 किलो 100 ग्राम गांजा कीमत ₹12000 , 367 नग नशीली नाइट्रोसिन टेबलेट कीमत 1910 रुपए जप्त।सरकंडा से 25 पावर देसी शराब, 7 पाव अंग्रेजी शराब कुल कीमती 2060 रुपए एवं 1500 ग्राम गांजा कीमती 2500 रुपए, कोतवाली से 870 ग्राम गांजा कीमती 4500 रुपए, 250 नग नाइट्रोसन टेबलेट कीमती ₹7000, 150 नग एविल इंजेक्शन कीमती ₹900। सिरगिट्टी से 4 किलो गांजा कीमती ₹20000। कोटा से 2 लीटर महुआ शराब कीमती ₹200। सिविल लाइन से फटाका कीमती ₹50000। पेंड्रा से 1.30 लीटर महुआ शराब कीमती ₹150। मस्तूरी से 4 लीटर महुआ शराब कीमती ₹400। रतनपुर से 6.5 लीटर महुआ शराब कीमती ₹650।तारबहार से 1 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती ₹4000, के साथ कुल 18 आरोपियों राजकुमार, शुभम ,विनोद, रामसागर, शत्रुघन, नकुल ,जगदीश ,अंजुम, विजय ,सुनील, परदेसी ,रमेश ,कैलाश, विजय ,नरेश, अकील अहमद ,रंभा ,बंटी, संतोष जिनके खिलाफ 34 (क) आबकारी एक्ट एवं 20, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 9 (बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की... बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग,