बिलासपुर

दो कबाड़ियों के यहाँ सिटी कोतवाली पुलिस की दबिश…बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद, की गई कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

(SGN)बिलासपुर- जिले में चोरी के समान को खपाने वाले दो कबाड़ी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से बाइक के पार्ट्स बड़ी मात्रा में बरामद किया गया है मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको सूचना मिली की खपरगंज निवासी मोहम्मद आमीन उर्फ बाबू और मोहम्मद इकबाल चोरी के माल को खपाने का काम कर रहे है।

जिसपर पुलिस ने तत्काल ही उनके ठिकानों पर दबिश दी। जहा का नजारा देख वो दंग रह गए। दरअसल कबाड़ी के दुकानों में हर जगह मोटर साइकिल के पार्ट्स बिखरे हुए थे। जब पुलिस ने उक्त सामना के दस्तावेज दिखाने कहा तो दोनो ही आरोपियों के हाथ पाव फूल गए। क्योंकि उनके पास कोई भी समान के दस्तावेज नहीं थे। लिहाजा सिटी कोतवाली पुलिस ने उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से पुरानी मोटर सायकल का टायर के रिंग लगा हुआ 33 नग, एलायविल 08 नग, स्पोक लगा रिंग 14 नग, सायलेंसर 01 नग, टुटा हुआ वाईजर 07 नग, पेट्रोल वाला टकी 02 नग मडगाड 05 नग हेड लाईड जिसमें मीटर लगा हुआ

02 नग, चैन कवर 16 नग, केरियल 17 नग, ब्रेक ड्रम 15 नग इंजन कवर 12 नग, चैन स्पाकेट 08 नग, शाकप 180 नग, पेरदान 10 नग, वायर 20 नग समान बरामद किए है। जिनकी अनुमानित कीमत करीबन 55000 रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों ही आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, उनि रविचंद्र यादव, प्र.आर निर्मल सिंह, आर. गोकुल जांगडे, आर नुरुल कादिर, आर प्रेम सूर्यवंशी, आर अजय शर्मा, आर रंजीत खाण्डे, आर मनोज साहू, म.आर. प्रियंका सिंह का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,