जांजगीर चाँपा

अनियंत्रित बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल, बड़ी घटना टली…. 15 से 20 लोग थे सवार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र में आज दोपहर एक सवारी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।  घटना में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए शिवरीनारायण और केरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। घटना के वक़्त बस में 15 से 20 लोग सफर कर रहे थे। घटना के बाद से वाहन चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए हैं। घटना (दुरपा) मुड़पार बस स्टैंड की है।

मिली जानकारी के अनुसार केरा की ओर से आ रही जय मां चंडी बस सर्विस दोपहर 2:00 बजे के आसपास शिवरीनारायण से कुछ दूर पहले दुरपा मुड़पार बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।  यात्रियों ने बताया कि बस काफी देर तक लहराती रही जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हुआ है। फिलहाल घटना में किसी के गंभीर होने की सूचना नहीं मिल रही है, खबर लिखे जाने तक सभी सवारियों को हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया था।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...