
रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाने में दर्ज एक ऑनलाइन ठगी के मामले में जांच करते हुए पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह को झारखंड से पकड़ने में सफलता हासिल की है, जिन्होंने गिरोह के सरगना सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने ऑन लाईन नेट बैकिंग के जरिये इंडिया मार्ट को 55881 रुपए ऑन लाईन पेमेंट अपने मोबाईल नंबर 9752523829 के माध्यम से करते समय उक्त राशि गलत एकाउण्ट में चला गया तब प्रार्थी ने गूगल सर्च इंजन से नम्बर निकालकर कस्टमर केयर सेंटर से संपर्क कर उनके एकाउण्ट में गये 55881 / रू रकम को वापस करने के लिये निवेदन किया , तब कस्टमर केयर के मोबाईल नंबर 06289309745 के धारक के द्वारा प्रार्थी के मोबाईल नंबर 9752523829 पर ऑन लाईन रिफण्ड हेतु लिंक भेजा गया और मोबाईल नंबर 9593908911 के धारक के द्वारा प्रार्थी के मोबाईल नंबर 9752523929 पर काल करके लिंक ओपन करने के पर पैसा वापस आने का झांसा दिया गया लिंक ओपन करने पर प्रार्थी के एकाउण्ट से सुबह 10:20 एवं 10:32 बजे क्रमश : 98081 / रु एवं 33333 / रु के निकल जाने का मैसेज आया । मोबाईल नंबर 06289309745 एवं 9593908911 के धारक के द्वारा आन लाईन ट्रांजक्शन के माध्यम से प्रार्थी के एस बी आई एकाउट नंबर 34981842165 से 4.27,314 / रूपये एवं प्रार्थी द्वारा स्वयं जमा की गई राशि 55881 रू कुल 183195 की ठगी किया गया है । प्रार्थी को अपने साथ घटित घटना पर संदेह होने पर नजदीकी थाने में संपर्क किया जहां पर ठगी का अहसास होने पर प्रार्थी द्वारा सिरगिट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई । उच्च अधिकारियों के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में ऑपरेशन बिहार एवं झारखंड प्रारंभ कर प्रकरण से जुड़े विभिन्न बैंक खातों मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई जिसके आधार पर थाना प्रभारी तारबहार कलीम खान के नेतृत्व में 16 से अधिक सदस्यों की टीम गठित कर बिहार एवं झारखंड रवाना किया गया टीम द्वारा लगातार 20 से अधिक दिन तक बिहार एवं झारखंड में पतासाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली तथा प्रकरण के प्रमुख मास्टरमाइंड सहित अन्य दो सहयोगियों को धर दबोचा गया जिसके द्वारा घटना कार्य करना स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के अलावा करीब 1000 अन्य लोगों के साथ ठगी करना स्वीकार किए हैं जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है

गिरफ्तार आरोपियों में राजा मुराद शेख पिता मोहम्मद शोईब शेख उम्र 30 साल देवधर झारखण्ड, सादिक रजा पिता कारी हुसैन रिजवी उम्र 25 साल धुमका झारखण्ड , जाकिर हुसैन पिता खलील अंसारी उम्र 45 साल देवधर झारखण्ड, शहबाज अली पिता रहीम अली शेख उम्र 27 साल देवधर झारखण्ड शामिल है, वही आरोपियों से 10 नग मोबाइल , 42 नग सिम कार्ड 1 नग ए.टी.एम. स्वैप मशीन , 1 नग बायोमैट्रिक स्कैनर , 8 नग ए.टी.एम. कार्ड , 7 नग पासबुक 5 नग चेक बुक सहित 50000 रू नगदी रकम जब्त किया गया है। टीम में शामिल- निरीक्षक कलीम खान निरीक्षक प्रदीप आर्या , उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी उप निरीक्षक सागर पाठक उप निरीक्षक संजय बरेठ उप निरीक्षक मनोज नायक उप निरीक्षक हृदय पटेल प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप आरक्षक दीपक उपाध्याय नवीन एका मुकेश वर्मा विवेक राय की भूमिका सराहनीय रही जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा उचित इनाम देने की घोषणा भी की गई है ।