रायगढ़

VIDEO:- डायल 112 के आरक्षक की बहादुरी: अपनी जान जोखिम में डालकर युवक की बचाई जान,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारसमाल में डायल 112 में पदस्थ आरक्षक डेहरू राम उरांव ने अपनी जान की परवाह किए बिना आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को बचाकर एक मिसाल पेश की है। घटना आज शाम करीब 7:30 बजे की है, जब डायल 112 पुसौर की राइनो टीम को कमांड कंट्रोल रायपुर से सूचना मिली कि ग्राम सारसमाल में एक युवक आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात आरक्षक डेहरू राम उरांव ने घटना की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर को दी। थाना प्रभारी ने भी स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी और आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा को तुरंत मौके पर रवाना किया।

पुलिस टीम जब घटनास्थल पहुंची, तो देखा कि युवक रामकुमार सिदार एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ा हुआ था और फांसी लगाने ही वाला था। गांववाले उसे नीचे उतरने की लगातार समझाइश दे रहे थे, लेकिन युवक किसी की बात नहीं सुन रहा था। ऐसे में आरक्षक डेहरू राम उरांव ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तत्परतापूर्वक पेड़ पर चढ़कर युवक को फांसी लगाने से रोका और सुरक्षित नीचे उतार लाया।पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से तनाव में था और आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरक्षक की इस बहादुरी और मानवीय संवेदनशीलता से भरे कदम की गांववालों सहित समूचे पुलिस विभाग में सराहना की जा रही है।
यह घटना डायल 112 सेवा की तत्परता और संवेदनशीलता का एक जिंदा उदाहरण है, जो हर आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहती है। आरक्षक डेहरू राम उरांव का यह कार्य न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा स्वरूप है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी