जांजगीर चाँपा

जुआ खेलने से रोका तो पुलिसकर्मियों पर 15-20 लोंगों ने मिलकर किया जानलेवा हमला, 2 पुलिसकर्मी गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती…वाहन भी तोड़े

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के मालखरौदा थाना अंतर्गत अड़भाड़ चौकी क्षेत्र के पुलिकर्मियो को जुआ पकड़ने जाना महंगा पड़ गया क्षेत्र के लीमगांव में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया ओर उकी गाडियों को तोड़ दिया। इस मामले में अड़भार चौकी में 3 लोगो के खिलाफ नामजद सहित 15 से 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में एसडीओपी चंद्रशेखर परमा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात 03 नवंबर को अड़भाड़ चौकी में सूचना आई की क्षेत्र के लीमगांव में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं सूचना मिलते ही चौकी के मुंशी पुष्पेन्द्र कंवर, आरक्षक अशोक साहू और आरक्षक हरिराम जांगड़े मौके के लिए निकल गये।

लीम गांव जुआ फड़ पहुॅचते ही जुआड़ियों को मुखबीरों ने सूचित कर दिया जिसके बाद ज्यादातर जुआड़ी भाग निकले फिर भी पुलिसकर्मियों ने काफी मश्क्कत से 4 जुआडियों को पकड़ा जिनमें से एक जुआड़ी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकाला और गांव के अंदर गया वहॉ जाकर उसने काफी लोगों इकट्ठा किया और मौके पर पुलिसकर्मियों को ग्रामिणों ने घेर लिया और उनपर हमला कर दिया। लाठी-डंडे और पत्थरों से लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया जिससे आरक्षक हरिराम जांगड़े और आरक्षक अशोक साहू बुरी तरह से घायल हो गये वहीं मुंशी पुष्पेन्द्र कंवर बड़ी मुश्किल से जान बचाकर निकले और चौकी में घटना की सूचना दी।

इस बीच पुलिस कर्मियों की गांडियों को भी जुआडियों और ग्रामीणों ने मिलकर तोड़ डाला। फिलहाल हमले में घायल आरक्षक हरिराम जांगड़े और अशोक साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है दोनो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। घटना पर अड़भार चौकी में हमला करने वाले 3 जुआडियों पर नामजद व 15 से 50 अन्य के खिलाफ के खिलाफ अलग अलग धाराओं मेें मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नही हो पाई है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...