बिलासपुर

लाखों की चोरी के मामले में छत से कूदने वाला चोर गिरफ्तार…. चोरी के 8.80 हजार के आभूषण, नगदी बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रार्थी विवेक गोयल पिता विजय कुमार गोयल उम्र 36 वर्ष निवासी रामा वर्ल्ड तिफरा द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया कि 5 – 6 नवंबर की रात में नींद खुली तो देखा कि बेडरूम का दरवाजा खुला हुआ है बेडरूम में रखी अलमारी खुली हुई है सामान बिखरा हुआ पड़ा है अलमारी को देखा तो अलमारी में रखे नकदी रकम ₹580000 रुपए एवं सोने चांदी के जेवर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है चोरी की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया

जहा घटना स्थल निरीक्षण पर ज्ञात हुआ नगदी 5.80 लाख  रुपए एवं सोने के 02 नग कड़ा,  सोने का मंगलसूत्र 01 नग,  सोने की चैन पेंडेंट के साथ 01नग,  सोने की कान का झुमका 02नग, चांदी की हटरी 01नग, चांदी की कटोरी 02नग, चांदी का गिलास 01नग  कीमती ₹300000 से अधिक कुल जुमला 8.80 लाख रुपए चोरी हुए हैं

आस पास बारीकी से सर्च किए जाने लगा इसी दौरान पास के ही सूने मकान में चोर छिपा हुआ था जो छत से कूदकर भागने लगा छत के उचाई से कूदने पर उसके कमर में गंभीर चोट आ गई थी जिसे पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया और उसके पास से चोरी के समस्त नगद रकम और गहने बरामद हुए मामले में चोरी गए संपत्ति को जप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा चोर को अस्पताल भेजा गया है पूछताछ पर चोर ने बताया कि रामा वर्ल्ड एक महंगी और बड़ी कॉलोनी है जहां से वह बड़ी चोरी कर दूसरे राज्य भागने के फिराक में था जांच के दौरान पुलिस को कॉलोनी के सुरक्षात्मक उपाय में भी कुछ कमियां दिखाई दी है जिस संबंध में कानूनी के प्रबंधक को पत्राचार कर सुरक्षात्मक उपाय को और सुदृढ़ बनाने को कहा जाएगा गया।                                                                                                                                   

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्...