बिलासपुर

निगम अतिक्रमण दस्ते के साथ बेजाकब्जा करने वालो ने किया विवाद…पुलिस बल की मदद से हुई कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – निगमायुक्त अजय कुमार त्रिपाठी के आदेश पर निगम का अतिक्रमण दस्ता शहर सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध कब्जा और अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई कर रहा है इसी कड़ी में सोमवार को रपटा पार बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 से अधिक  बेजा कब्जा हटाया गया,वही उसलापुर स्थित गोखले नाला के पास हमीदा खान द्वारा 30 से 40 फीट सरकारी जमीन को घेर कर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी शिकायत निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी से की गई थी।जिस पर निगम कमिश्नर अजय कुमार त्रिपाठी ने अतिक्रमण शाखा को बेजा कब्जा हटाने निर्देशित किया था।

जिस पर अतिक्रमण की टीम मौके पर पहुंच अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही शुरू की इसी दौरान हमीदा और उसके साथी निगम की टीम से विवाद करने लगे साथ अश्लील गालियों का भी प्रयोग किया गया,देख लेने तक की धमकी दी जाती रही जिससे यहाँ माहौल गरमा गया और लोगों की भीड़ जमा होने लगी जिसे देखते हुए यहाँ पुलिस बल बुलाया गया, जिनकी मौजुगी में कार्यवाही करते हुए बेजा कब्जा हटाया गया।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...