बिलासपुर

दिव्यांगों की सहायता के लिए इंडिया ग्लैमरस रनवे वीक का आयाोजन 9 जनवरी को, बॉलीवुड एक्टर गुरूमीत चौधरी होंगे शामिल

रमेश राजपूत

बिलासपुर- नीट्स इवेंट एन प्रोक्डशंस द्वारा दिव्यांगजनों की सहायता के लिए इंडिया ग्लैमरस रनवे वीक सीजर-2 का आयोजन 9 जनवरी को हाटल द पैट्रिशियन मे आयोजित करने जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन टेलीविजन व बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गुरूमीत चौधरी मुख्य आतिथ्यि में होगा। इस प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।कार्यक्रम के आयोजक नीतु श्रीवास्तव एवं संस्था के मैनेजिग डायरेक्टर रितु राज ने बताया कि दिव्यांगजनों का आत्मबल बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करने 9 जनवरी को राष्ट्रीय फैशन वीक का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में फिल्म जगत के मशहूर एक्टर गुरूमीत चौधरी शामिल होंगे। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के हाथों से निर्मित सामान की बिक्री कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है और भविष्य में उन्हें लघु उद्योग का मंच प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। इस कार्यक्रम में देशभर के दिव्यांगजन अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद, प्रीति पब्लिसिटी, फेमिना सेलून, श्री महामाया इलेक्ट्रानिक्स कापियर्स, शिवाय साउंड द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।मालूम हो कि नीट्स इवेंट एन प्रोडक्शन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए पूर्व में भी इस तरह के आयोजन किया जा चुका है। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनय पाठक, राजेन्द्र अग्रवाल (राजू), मदन मोहन अग्रवाल, महेन्द्र गुप्ता, अल्पा तेजानी, रोशन तिवारी, अनिल तिवारी, रितेश सिंह गौतम, समीर चंद्रा, विनीता सिंह आदि उपस्थित थे। इस दौरान कार्यक्रम की आयोजक नीतु श्रीवास्तव ने आईजीआरडब्ल्यू बिलासपुर का पोस्टर लांच किया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी