मस्तूरी

पत्थर खदान में मिली 6 साल के मासूम की तैरती हुई लाश…चाचा के घर जाने निकला था अपने घर से, मस्तुरी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वेदपरसदा के पत्थर खदान में आज सुबह एक बच्चे की लाश मिली है, जिसकी पहचान गांव के ही रितेश सूर्यवंशी पिता सत्यनारायण सूर्यवंशी 6 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की जानकारी लगते ही गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय रितेश सूर्यवंशी 8 नवंबर को करीब 9 बजे अपने घर वेदपरसदा से अपने चाचा के घर मुड़पार जा रहा हूँ कहकर निकला था, जिसकी लाश आज सुबह 6.50 बजे गांव के ही पत्थर खदान के पानी में तैरती हुई मिली है, डायल 112 को सूचना मिलते ही परिजनों के साथ शव को मस्तूरी सीएचसी लाया गया है, जहाँ पीएम के लिए शव को रख दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की डूबकर मौत हुई होगी, वही खदान में किनारे उसके कपड़े भी बरामद हुए है, फ़िलहाल पुलिस अपनी विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कोठे की दीवार तोड़कर 19 बकरा-बकरियां चोरी...अब रतनपुर क्षेत्र में सक्रिय हुए चोर, रात में छत पर सोना पड़ा भारी, बिजली तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, ISI संपर्क के आरोप में जांजगीर-चांपा में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था महत्वपूर्ण सूचनाएं, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक का काटा कान..मल्हार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बिलासपुर में ओडिशा के चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश... तीन लूट की वारदातों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्... पत्रकार सुरक्षा कानून का नही हो रहा पालन...बिना जांच के दर्ज हो रही एफआईआर, बिलासपुर में पत्रकारों न... कोटा को बनाया गया नगर पालिका....राजपत्र में अधिसूचना जारी, नगर पंचायत की सीमाएं रहेंगी यथावत, VIDEO:- पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी को पिस्तौल के दम पर किया अगवा... दिनदहाड़े वारदात से मचा ह... प्रेमिका को उतारा मौत के घाट...फिर शव जलाकर मिटाने की कोशिश, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आर... रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी... शिक्षिका बनी शिकार,