बिलासपुर

कांच तोड़कर दुकान में घुसे चोर…गल्ले में रखे 1 लाख 84 हजार रुपए पार, लगातार जारी है चोरों का आतंक

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में एकबार फिर चोरी की घटना बढ़ने लगी है। जिसपर अंकुश लगाने स्थानीय पुलिस की सारी कवायतें जाया साबित हो रही है। शहर में सिलसिलेवार हो रही चोरी की घटना के क्रम में ताजा मामला सिविल लाइन थाने का सामने आया है। जहाँ कंपनी गार्डन के पास स्थित सोम चस्मा व तडका रेस्टोरेंट में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर एक लाख चौरासी हजार रूपये पर हाथ साफ कर दिए। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी गुरुनानक चौक निवासी शांतनु सोम ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को वह एक लाख चौरासी हजार रूपये) गिन कर अपने गल्ले में रखा था। उक्त राशि को प्रार्थी अपने वर्करों को पेमेंट करने के उद्देश्य से लाया गया था।

जिसे देर रात अपने दुकान में रख कर घर चले गया। जब वह सोमवार सुबह दुकान खोंल कर जैसे ही दुकान अंदर पहुँचा। मौके पर सारे समान बिखरे हुए थे। जब उसने अनान फानन में गल्ले को देखा तो उसका लॉक टूटा हुआ था। जिसमे रखे 184000 रुपए भी गयाब थे। जब प्रार्थी ने दुकान की तलाशी ली। तो पता चला कि दुकान के पिछले दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। प्रार्थी या के मुताबिक चोर दुकान के पीछे दरवाजे से ही घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा बहरहाल इस पूरे मामले में प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...