रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में आज 14000 से अधिक नए संक्रमित वही 236 ने हारी जंग…दिन ब दिन बढ़ता जा रहा ग्राफ

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में संकमण की रफ्तार में मंगलवार को आंशिक कमी आई है। जहाँ 14893 मरीजो की पहचान हैल्थ डिपार्टमेंट ने की है। जिनके साथ अब प्रदेश में कुल संक्रमितो की संख्या 682339 हो गई है। प्रदेश में अब भी पांच जिलों में संकमण की रफ्तार अधिक है। जहाँ रोजना 1000 से अधिक संक्रमितो की पहचान की गई है। इनमे सबसे प्रभावित प्रदेश की राजधानी रायपुर है। जहाँ मंगलवार को 1456 मरीज मिले है। जबकि इसके बाद न्यायधानी में सर्वाधिक 1234 मरीज मिले है। इसी तरह दुर्ग में 1046,राजनांदगांव में 1032,और कोरबा में 1021 मरीज मिले है। इधर कोरोना से मौत के मामलों में प्रदेश की स्थिति सुधर ही नही रही है। यहाँ रोजाना औसतन 200 से अधिक मरीजो की मौत हो रही है। मंगलवार को भी 22 जिलों में 236 मरीजो के मौत होने की जानकारी हैल्थ डिपार्टमेंट ने साझा की है। जिनमे सबसे अधिक 56 मरीजो कि मौत रायपुर जिले में हुई है। तो वही बिलासपुर में 30 से अधिक मरीजो ने दम तोड़ा है। दुर्ग में 24 राजनांदगांव में 14 ,बालोद और बेमेतरा महासमुंद सहित गरियाबंद में 5-5 ,कबीरधाम में 8, धमतरी में 12 ,बलोदा बाजार में 7, रायगढ़ में 14 कोरबा में 15 ,जांजगीर चांपा और कांकेर में 8-8 जीपीएम में तीन सरगुजा में दो बलरामपुर जसपुर, कोंडागांव में 1-1, बस्तर में 2, मरीजो की मौत हुई है। जिनके साथ प्रदेश में कोरोनावायरस ने वाले मरीजों की संख्या 7782 हो गई है इस बीच प्रदेश में मंगलवार को 14434 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है जबकि अभी 119068 मरीज कोरोना के चपेट में आकर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

मेडिकल बुलेटिन

हांफता सिस्टम और टूटी साँसे,,न्यायधानी में कोरोना ने लगाई मौत की हाफ सेंचुरी..

बिलासपुर जिले में कोरोना रोजाना एक हजार से अधिक लोगो को अपने चपेट में ले रहा है। जबकि जिले में 37 हॉस्पिटल और कोविड केयर सेंटरो ही इलाज के लिए 2000 बिस्तरों की उपलब्धता है। जबकि जिले में पहले ही 9 हजार से अधिक मरीजो की इलाज जारी है। ऐसे में बड़ी तादात में मिल रहे संक्रमितो से पूरा सिस्टम हांफ रहा है। जिससे रोजाना ही जिले में दर्जनों मरीजो की साँसे टूट रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1234 संक्रमित मरीजो की पहचान की गई है। जबकि कोरोना ने जिले में 51 जिंदगियों को निगल लिया है। आपको बता दे जिले में अब भी कोरोना का प्रकोप हॉस्पिटलों में है। जहाँ मेडिकल स्टाफ डॉक्टर इसके चपेट में आ रहे है। इसके अलावा हाईकोर्ट कर्मचारी, रेल्वे कर्मी,आरपीएफ जवान सहित हर वर्ग के लिए कोरोना घातक सिद्ध होता जा रहा है। जिनके बलबूते अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 47264 हो गई है। इधर जिले में 51 मरीजो के मौत से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। क्योंकि इन मरीजो में सर्वाधिक 37 मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले है। जबकि 13 मरीज अन्य जिलों के निवासी है। वही एक मरीज अन्य भी है। जिनकी मौत हुई है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या हो 895 गई है। मौजूदा हालातों से यह तो साफ है कि जिले में कोरोना अब भी अपने पूरे सबाब पर है। जिसको रोकने आम जनता के साथ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को और भी पुख्ता कदम उठाने की जरूरत समझी जा रही है। 

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...